
CBN36 बिलासपुर। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटर फ्लाई की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। विभिन्न संभागों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पदक के लिए जोरदार प्रतिस्पर्धा की।
400 मीटर फ्री स्टाइल में 14 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर के विभोर सिंह प्रथम, बिलासपुर के जसराज सिंह द्वितीय और दुर्ग के अक्षय भंसाली तृतीय रहे। बालिका वर्ग में बिलासपुर की पीयुषा चन्द्रा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बस्तर की सपना कोरसा द्वितीय रहीं। 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर के विकास त्रिपाठी प्रथम, बिलासपुर के रोहित कुमार लोनिया द्वितीय और अनमोल सोनी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में बिलासपुर की काव्या रिगरी प्रथम, दुर्ग की गुन्जा साहू द्वितीय और बिलासपुर की रानी सोठवे तृतीय रहीं। 19 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर के सुयश यादव प्रथम, दुर्ग के प्रशांत यादव द्वितीय और बिलासपुर के अनुराग खरे तृतीय रहे। बालिका वर्ग में बस्तर की अक्षिता तोडेम प्रथम, बिलासपुर की दिव्या पहाड़ी द्वितीय और देविका लोनिया तृतीय रहीं।
200 मीटर बैक स्ट्रोक के 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर के अक्षांश साहू प्रथम, रायपुर के विभोर सिंह द्वितीय और बिलासपुर के असमन सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में बिलासपुर की सीता लोनिया प्रथम रहीं। 17 वर्ष बालक वर्ग में सरगुजा के सिरो सिन्धु नायक प्रथम, बिलासपुर के सतीश निर्मलकर द्वितीय और सरगुजा के मनी कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में बिलासपुर की खुशी लोनिया प्रथम, सरस्वती पटेल द्वितीय और दुर्ग की दीक्षा भारती तृतीय रहीं। 19 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर के मो. फैजान प्रथम, कुणाल यादव द्वितीय और दुर्ग के नीरज कुमार साहू तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दुर्ग की मानसी डहरिया प्रथम और रायपुर की मौसमी ध्रुव द्वितीय रहीं।

100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर के अक्षांश साहू प्रथम, रायपुर के मुकेश्वर माण्डले द्वितीय और दुर्ग के सजीव रावत तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दुर्ग की तनुश्री कोसरे प्रथम, बिलासपुर की लखनी लोनिया द्वितीय और नायरा जायसवाल तृतीय रहीं। 17 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर के साहिल कुमार यादव प्रथम, सरगुजा के सुजल एक्का द्वितीय और दुर्ग के देवेन्द्र कुमार पटेल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दुर्ग की तृप्ति कोसरे प्रथम, बिलासपुर की मानसी श्रीवास द्वितीय और दुर्ग की विनिता धीवर तृतीय रहीं। 19 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर के स्वास्तिक कुमार यादव प्रथम, दुर्ग के पूनम निषाद द्वितीय और रायपुर के सुमित कुमार साहू तृतीय रहे। बालिका वर्ग में बिलासपुर की दिव्या वर्मा प्रथम, प्रिया गोरखे द्वितीय और दुर्ग की मौसमी बंजारे तृतीय रहीं।
100 मीटर बटर फ्लाई में 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर के अवनीश यादव तथा बालिका वर्ग में लखनी लोनिया प्रथम रहीं। 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर के विवेक यादव प्रथम, बिलासपुर के विनीत गंधर्व द्वितीय और श्रीकांत यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दुर्ग की प्रिंसी बंजारे प्रथम रहीं। 19 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर के प्रिंस सिंह प्रथम, दुर्ग के जयकुमार जागड़े द्वितीय और बिलासपुर के कुणाल यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में बिलासपुर की अदिति सोठवे ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने तैराकी के प्रति बढ़ती रुचि को प्रदर्शित किया। विजेता खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से संबंधित संभाग का गौरव बढ़ाया।
प्रधान संपादक




