CBN36 नई दिल्ली। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारका स्थित अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। उन्होंने देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
तोखन साहू और धर्मजीत सिंह ने किरण सिंह देव के शीघ्र और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि देव जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, यही उनकी शुभकामना है।
रवि शुक्ला
प्रधान संपादक



×

