Explore

Search

August 30, 2026 4:50 pm

तोखन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सुनी ‘मन की बात’

CBN36 रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रविवार को रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का श्रवण किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त भारत के संकल्प, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद करते हुए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका, राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ देश के जन-जन से सीधा संवाद स्थापित करने वाला प्रेरणादायी मंच है। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, ‘हर घर तिरंगा’ के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा पीएम स्वनिधि योजना के जरिए छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनाना विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS