Explore

Search

August 18, 2026 5:30 pm

शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और उत्कृष्ट विवेचना के लिए एएसआई रामेश्वर यादव को गुरु घासीदास पुरस्कार

CBN36 जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अजाक थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को उत्कृष्ट विवेचना, प्रभावी जांच और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

एक साल में 100 से अधिक शिकायतों का किया निराकरण

एएसआई रामेश्वर प्रसाद यादव ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए एक वर्ष में 100 से अधिक शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। वहीं 15 से अधिक प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर प्रभावी विवेचना और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई पर जोर

रामेश्वर यादव की कार्यशैली में शिकायतों के त्वरित निराकरण, निष्पक्ष जांच और प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई को प्राथमिकता दी गई। उनके इसी उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें राज्यस्तरीय सम्मान के लिए चुना गया।

पुलिस विभाग के लिए गौरव का क्षण

एएसआई रामेश्वर यादव को मिले इस सम्मान को जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि पर जिले के एसपी विजय पांडे एवं वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस परिवार के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS