Explore

Search

August 16, 2026 2:01 pm

वर्दी की शान बढ़ाने वाले 83 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसएसपी रजनेश सिंह बोले- आपके बेहतर काम से बढ़ती है मेरी वर्दी की शान 

स्वतंत्रता दिवस पर खाकी के कर्मवीरों का सम्मान, एयरपोर्ट सुरक्षा से लेकर अपराध निराकरण और एनडीपीएस जांच तक उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला प्रशस्ति पत्र,परिवारों को भी मिला सम्मान; देशभक्ति गीतों से गूंजा चेतना हाल”

CBN36 बिलासपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में बिलासपुर पुलिस का सम्मान समारोह देशभक्ति, उत्साह और गौरव के माहौल में आयोजित किया गया। कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए बिलासपुर पुलिस के 83 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सिंह के साथ पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया।

एयरपोर्ट सुरक्षा से लेकर अपराध निराकरण तक उत्कृष्ट काम

सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों ने एयरपोर्ट सुरक्षा, उच्च न्यायालय संबंधी कार्य, अपराध निराकरण, संपत्ति बरामदगी, एनडीपीएस प्रकरणों की उत्कृष्ट विवेचना, डायल-112, सीसीटीएनएस संचालन, वीआईपी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, बीट सिस्टम, आसूचना संकलन, गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी, प्रशासनिक कार्य और पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।

एनडीपीएस के दो मामलों में उत्कृष्ट विवेचना

उप निरीक्षक इंद्रनाथ नायक और सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू ने एनडीपीएस के दो प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना करते हुए आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं निरीक्षक प्रदीप आर्य को संपत्ति बरामदगी और अपराधों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। निरीक्षक राहुल तिवारी ने डायल-112 के सुव्यवस्थित संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया।

हाईकोर्ट और एयरपोर्ट सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सराही गई

उप पुलिस अधीक्षक पंकज अवस्थी को एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था और उच्च न्यायालय से संबंधित दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन के लिए सम्मान मिला। निरीक्षक श्रीमती श्वेता मिश्रा गौरेहा ने उच्च न्यायालय में गृह (पुलिस) विभाग से संबंधित न्यायालयीन कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।

निरीक्षक वाई.के. नाग, उप निरीक्षक पिल्लू राम मंडावी, सहायक उप निरीक्षक इंदल पाटले और सुरेंद्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

रेंज कार्यालय से स्थापना और अवकाश शाखा तक जिम्मेदारियां निभाने वालों का सम्मान

उप निरीक्षक (अ) संजय रावत और उप निरीक्षक (अ) शंकर कश्यप ने आईजी बिलासपुर रेंज कार्यालय में सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, लगन और तत्परता से निर्वहन किया। सहायक उप निरीक्षक गौरीशंकर बघेल ने रीडर प्रथम शाखा और अपराध पर्यवेक्षण संबंधी कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।

उप निरीक्षक (अ) श्रीमती प्रांतिका भारद्वाज को स्थापना शाखा एवं फंड सहायक के रूप में निष्ठापूर्वक कार्य करने, सहायक उप निरीक्षक (अ) श्रीमती वंदना कौशिक को अवकाश शाखा के उत्कृष्ट संचालन और सहायक उप निरीक्षक (अ) आदित्य शर्मा को सहायक लिपिक प्रथम के दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया। सहायक उप निरीक्षक (अ) मो. रमजान ने रीडर द्वितीय शाखा एवं अपराध पर्यवेक्षण संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया।

बड़ी संख्या में आरक्षक और प्रधान आरक्षक भी सम्मानित

समारोह में प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, किशन लाल नवरंग, दिनेश सिंह, अर्जुन शर्मा, अरुण कुमार दास, संदीप यादव और संतोष अवस्थी समेत कई प्रधान आरक्षकों को सम्मानित किया गया।

आरक्षक बांके बिहारी, दीर्घपाल कुरे, कमल किशोर शर्मा, परस राम कश्यप, मोहन धुरी, मुकेश आर. निराला, डिकेश साहू, रविशंकर ध्रुव, सुखदेव कश्यप, प्रेम उपाध्याय, शोभाराम पटेल, पूरन साहू, वन कुमार पटेल, बोधूराम कुंभकार, गोकुल जांगड़े, विश्वदीप खूंटे, दुर्गेश प्रजापति, विवेक राय, रूपलाल चंद्रा, शरद साहू, प्रकाश जगत, धर्मेंद्र साहू, पुन्नी खांडे, सुनील कुमार सिंह, संतोष मरकाम, अजय शर्मा, कृष्ण कुमार बिंझवार, ओमप्रकाश खुटे, भागवत चंद्राकर, गोवर्धन शर्मा, सुनील पटेल, राजकुमार, नरेश निराला, देवानंद चंद्राकर, रविशंकर यादव, प्रशांत सिंह, आशीष राठौर, वीरेंद्र राजपूत, ईश्वर प्रसाद चंद्रा, प्रदीप पांडेय, मनोज साहू (डॉग हैंडलर), भारत सिंह आर्मो, चालक गुरुवार सिंह, नोहर प्रसाद साहू, विनोद साहू, संजय कौशिक, राकेश यादव, दीपक तिग्गा, देवेंद्र साहू, विश्वनाथ ध्रुव, ऋषभ हैडलेस्कर, दीपक घोष और शैलेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।महिला पुलिसकर्मियों में महिला आरक्षक हेमलता साहू, रश्मि तिवारी, सी.एच. ज्योतिर्मयी, नेहा पांडे, देवी यादव और उत्तरा राजपूत को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस परिवार की प्रतिभाओं ने बांधा समां

सम्मान समारोह केवल प्रशस्ति पत्र तक सीमित नहीं रहा। पुलिस परिवार के सदस्यों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। गीतों से चेतना हाल का माहौल राष्ट्रभक्ति और उत्साह से भर गया। पुलिस परिवार की प्रतिभाओं ने उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह ने भी गीत गायन में सहभागिता की। उन्होंने पुलिस परिवार के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए परिवार के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।

एसएसपी बोले- आपके बेहतर काम से मेरी वर्दी की शान बढ़ती है

सम्मान समारोह में एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों के बेहतर कार्य से न केवल बिलासपुर पुलिस की प्रतिष्ठा बढ़ती है, बल्कि “आप लोगों के बेहतर कार्य करने से मेरी वर्दी की शान और बढ़ती है।”

उन्होंने सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। साथ ही भविष्य में भी पूरी निष्ठा, अनुशासन, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस परिवार को बताया बिलासपुर पुलिस का अभिन्न अंग

एसएसपी ने पुलिस परिवार के सदस्यों को बिलासपुर पुलिस का अभिन्न अंग बताते हुए उनके सहयोग और योगदान की सराहना की। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया।

आयोजित समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी) पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार आईपीएस, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव, एसडीपीओ सुदीप सरकार, एसडीपीओ कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, डीएसपी लाइन श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी आईयूसीएडबल्यू अनिता नाग, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

समारोह में एसएसपी एवं डीआईजी रजनेश सिंह ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बिलासपुर पुलिस के उज्ज्वल, सशक्त और बेहतर भविष्य की कामना की। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने बिलासपुर पुलिस परिवार में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और आपसी सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS