ई-चार्जशीट से ई-साक्ष्य तक उत्कृष्ट काम करने वालों को एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र, 60/90 दिन में चालान और ई-समंस तामीली में भी बेहतर प्रदर्शन
CBN36 दुर्ग। पुलिसिंग में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन कार्यप्रणाली में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया है। जिले में ई-चार्जशीट, ई-प्रॉसिक्यूशन, ई-साक्ष्य, ई-साइन, ऑनलाइन डायरी, एफएसएल, एमएलसी/पीएमआर, सीसीटीएनएस और ई-समंस जैसे डिजिटल कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ऑनलाइन कामकाज की हुई समीक्षा

दुर्ग पुलिस में विवेचना को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के थानों में ऑनलाइन डायरी एंट्री, ई-चार्जशीट, ई-प्रॉसिक्यूशन, ई-साक्ष्य, ई-साइन, एफएसएल, एमएलसी/पीएमआर, मालखाना, वीसीएनबी, एफ-6, सीसीटीएनएस और डीजीपी/आईजीपी डैशबोर्ड से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा में निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने और ऑनलाइन रिकॉर्ड को अपडेट रखने वाले अधिकारियों को चिन्हित किया गया।
60/90 दिन में चालान पेश करने वालों को भी मिला सम्मान

बीएनएस के मामलों में 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा के भीतर चालान पेश करना भी समीक्षा का प्रमुख आधार रहा। इसके अलावा ई-समंस की तामीली में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
किसे किस काम के लिए मिला सम्मान?

कोतवाली दुर्ग: निरीक्षक नवीन राजपूत ने ऑनलाइन डायरी एंट्री के साथ एफएसएल, वीसीएनबी और II F-6 की ऑनलाइन एंट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मोहन नगर: निरीक्षक केशव राम कोसले को सर्वाधिक ऑनलाइन ई-चार्जशीट प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया।
पुलगांव: उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह ने सर्वाधिक ऑनलाइन ई-प्रॉसिक्यूशन दर्ज किया।
भिलाई नगर: निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा ने डीजीपी/आईजीपी डैशबोर्ड में सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री की।
सुपेला: निरीक्षक शिव नारायण सिंह ने मालखाना, II F-6, ई-साइन, एफएसएल तथा एमएलसी/पीएमआर से संबंधित ऑनलाइन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छावनी: उप निरीक्षक राम नारायण ध्रुव को ई-चार्जशीट और एमएलसी/पीएमआर की ऑनलाइन प्रक्रिया में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
जामुल: निरीक्षक राकेश खुटेश्वर ने सर्वाधिक ऑनलाइन ई-साक्ष्य दर्ज किए।
पाटन: निरीक्षक राजेश मिश्रा ने ई-साइन, ई-चार्जशीट और 60/90 दिवस की समय-सीमा में चालान प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अमलेश्वर: निरीक्षक बसंत बघेल ने वीसीएनबी की ऑनलाइन एंट्री और ई-समंस तामीली में बेहतर काम किया।
जामगांव आर: निरीक्षक तारिक खान ने ई-समंस, ई-चार्जशीट और 60/90 दिवस में चालान पेश करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
धमधा: निरीक्षक महेश ध्रुव ने ई-प्रॉसिक्यूशन और डीजीपी/आईजीपी डैशबोर्ड की एंट्री में बेहतर कार्य किया।
उतई: मोहन भारद्वाज ने डीजीपी/आईजीपी डैशबोर्ड में सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री की।
नंदिनी: अनिल पटेल ने सीसीटीएनएस में ई-साक्ष्य की ऑनलाइन एंट्री में उत्कृष्ट कार्य किया।
तकनीक से तेज और बेहतर होगी विवेचना
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सम्मानित अधिकारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग से विवेचना की गुणवत्ता और प्रकरणों के निराकरण की गति को बेहतर बनाया जा सकता है। पुलिस विभाग की ओर से सभी अधिकारी-कर्मचारियों को ऑनलाइन कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।दुर्ग पुलिस का लक्ष्य डिजिटल पुलिसिंग के माध्यम से विवेचना को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है।
प्रधान संपादक



