Explore

Search

August 1, 2026 2:50 pm

सेवानिवृत्त हुए उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर, अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

बिलासपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, बिलासपुर के उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर के सेवानिवृत्ति पर हरि अमृत, मोपका (सीपत रोड) में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कृषि परिवार, बिलासपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी और शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समारोह में कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल तथा संभागीय संयुक्त संचालक कृषि आर.के. राठौर ने श्री हथेश्वर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके अनुशासित व्यक्तित्व, प्रशासनिक दक्षता और किसानों के हित में किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि श्री हथेश्वर ने टीम भावना के साथ विभाग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रभारी उप संचालक कृषि शशांक शिंदे ने कहा कि श्री हथेश्वर का अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी।

इस दौरान श्री हथेश्वर का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए उनके सरल और सौम्य स्वभाव की सराहना की।

अपने संबोधन में श्री हथेश्वर ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि कृषि विभाग उनके लिए केवल कार्यालय नहीं, बल्कि परिवार रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से किसानों के हित में निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (साडो) बिल्हा रघुराज गौतम ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS