Explore

Search

July 31, 2026 11:59 pm

जनसंपर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

CBN36 रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को अर्द्धवार्षिकी के तहत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के अपर संचालक उमेश मिश्रा ने श्री तम्बोली की सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, अपर संचालक आलोक देव ने कहा कि श्री तम्बोली की सरलता, मिलनसारिता और जिम्मेदारियों के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है।

श्री तम्बोली ने अपने सेवा काल को याद करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 1990 में अविभाजित मध्यप्रदेश के समय मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एमपीआरएसटी) से अपने शासकीय सेवा जीवन की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वर्ष 2008 में वे प्रतिनियुक्ति पर जनसंपर्क विभाग में आए और करीब 18 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।

विदाई समारोह में श्री तम्बोली ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले मार्गदर्शन और सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से ही वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके।

इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS