Explore

Search

July 31, 2026 9:25 pm

पंजाब से हेरोइन मंगाकर भिलाई-दुर्ग में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 18 ग्राम चिट्टा समेत छह गिरफ्तार

CBN36 दुर्ग। भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) मंगाकर उसकी सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना सुपेला की चौकी स्मृति नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), छह मोबाइल फोन और नशा सेवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरमीत सिंह रंधावा पंजाब से हेरोइन मंगाकर अपने साथियों के माध्यम से भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल के पीछे योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और छह संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन, मोबाइल फोन और नशा सेवन में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह रंधावा ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब से करीब तीन हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से हेरोइन खरीदकर लाता था और अपने साथियों के जरिए भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में करीब छह हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से बेचता था। गिरोह युवाओं और नशे के आदी लोगों को छोटे-छोटे पैकेट बनाकर मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था, जिससे अवैध मुनाफा कमाया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य आपस में समन्वय बनाकर मादक पदार्थों के परिवहन, भंडारण और बिक्री का काम करते थे। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनके सप्लायर, ग्राहकों, वित्तीय लेन-देन और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच जारी है।

पुलिस ने थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1091/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(ख), 27 और 29 के तहत मामला दर्ज कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियो में गुरमीत सिंह रंधावा (26), विवेकानंद नगर, सुपेला गगनदीप सिंह (29), हाउसिंग बोर्ड, जामुल शुभम कुमार बैस (29), हाउसिंग बोर्ड, जामुल जी. विनित (30), सेक्टर-4, भिलाई उत्तम सिंह उर्फ बॉबी (28), कैंप-2, छावनी अब्दुल कादिर (34), प्रगति नगर, जामुल शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों से करीब 18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) छह मोबाइल फोन नशा सेवन में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री या सेवन से जुड़ी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS