Explore

Search

July 31, 2026 5:47 pm

केंद्रीय राज्य मंत्री एंव बिलासपुर सांसद तोखन साहू के पहल से बहुप्रतिक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन को मंजूरी, छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलेगा विस्तार

 “केंद्रीय राज्य मंत्री तोख़न साहू ने कहा कि सांसद बनने के बाद से ही बिलासपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के विकास को गति देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की यह बहुप्रतीक्षित स्वीकृति हमारे उस संकल्प की सिद्धि है। यह नई रेल लाइन केवल दूरी कम नहीं करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगी। जनता जनार्दन के इस सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है”

CBN36 नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस रेल लाइन के निर्माण से प्रदेश के कई जिलों में रेल संपर्क मजबूत होगा। साथ ही उद्योग, व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने इसे प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद से ही वह इस रेल लाइन को स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे। इस संबंध में उन्होंने कई बार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और पत्राचार के माध्यम से भी परियोजना की आवश्यकता से अवगत कराया।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में मुलाकात की। बैठक में छत्तीसगढ़ में रेल अवसंरचना के विस्तार और विभिन्न रेल परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन तथा बस्तर क्षेत्र की नई रेल परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके बाद डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन को मंजूरी प्रदान की गई।

तोखन साहू ने कहा कि परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। इससे आवागमन आसान होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS