Explore

Search

July 30, 2026 2:41 pm

मड़वा में पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू, चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

CBN 36 जांजगीर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, मड़वा के जूनियर क्लब में शुभारंभ हुआ। पहले दिन के मुकाबलों में कोरबा पश्चिम, रायपुर सेंट्रल, दुर्ग रीजन और बिलासपुर रीजन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े ने अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा को प्रतीकात्मक सर्विस देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने और खेल का आनंद लेने की अपील की।

इस बार प्रतियोगिता की मेजबानी मड़वा ताप विद्युत संयंत्र कर रहा है। इससे पहले यह प्रतियोगिता एचटीपीएस कोरबा पश्चिम में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में पावर कंपनीज की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें रायपुर सेंट्रल, रायपुर रीजन, अंबिकापुर रीजन, बिलासपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम, डीएसपीएम कोरबा पूर्व, एबीवीटीपीएस मड़वा और दुर्ग रीजन शामिल हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन दो पूलों में मुकाबले खेले गए, जिनमें प्रत्येक पूल में चार-चार टीमें थीं। दिनभर चले मैचों के बाद कोरबा पश्चिम, रायपुर सेंट्रल, दुर्ग रीजन और बिलासपुर रीजन ने अंतिम चार में जगह बनाई। समाचार लिखे जाने तक महिला एकल वर्ग के मुकाबले जारी थे।

उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.एल. ध्रुव, एन. लकरा, आर.के. नायक, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ अभय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता क्रिस्टोफर एक्का, धर्मेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS