Explore

Search

July 21, 2026 10:37 pm

बेंगलुरु से दबोचा गया चौकीदार खांडे हत्याकांड का एक और किशोर, अब एक की तलाश

बिलासपुर। प्लेस ऑफ सेफ्टी विशेष गृह के चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या के बाद फरार चार किशोर अपचारियों में से एक और आरोपी को पुलिस ने बेंगलुरु से पकड़ लिया है। इस कार्रवाई के साथ अब तक चार में से तीन किशोर अपचारी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किशोर की पहचान अंकित सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले एक अन्य किशोर अपचारी राठिया को प्रयागराज से और विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से पकड़ा गया था। अब पुलिस की टीमें फरार चौथे किशोर की तलाश में छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 12-13 जुलाई की मध्यरात्रि हुई इस वारदात के बाद सरकंडा थाने में हत्या का मामला दर्ज कर विशेष जांच दल गठित किए गए थे। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को कोरबा, रायगढ़, अनूपपुर, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि लगातार चलाए गए अभियान के दौरान अब तक तीन किशोर अपचारियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। फरार चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फरार किशोर की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस का दावा है कि चौथे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS