Explore

Search

July 21, 2026 5:02 pm

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ASP और DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला

सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह जशपुर एसडीओपी की कमान सँभालने

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार राज्यभर के विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय एवं विशेष इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और प्रशासनिक कार्यों में गति लाना बताया जा रहा है।

स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

बताया जा रहा है कि आगामी प्रशासनिक जरूरतों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह तबादला सूची जारी की गई है। पुलिस महकमे में इसे बड़े प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS