Explore

Search

July 17, 2026 8:01 pm

बेटे ने डंडे से पीटकर ली पिता की जान, रतनपुर के नवागांव में सनसनी,आरोपी गिरफ्तार

सिर पर डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही वृद्ध पिता के सिर पर डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

रतनपुर टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान रिखी राम सूर्यवंशी (65 वर्ष) निवासी नवागांव (गिरजाबंद) के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके पुत्र शिवचरण सूर्यवंशी (38 वर्ष) ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान डंडे से सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में रतनपुर थाने में अपराध क्रमांक 500/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS