Explore

Search

October 16, 2026 11:43 pm

नवरात्रि मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की विशेष सुविधा, बिलासपुर–चांपा के बीच चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन

16 से 20 अक्टूबर तक होगा परिचालन, जयरामनगर, अकलतरा और जांजगीर-नैला स्टेशन पर मिलेगा ठहराव

16 अक्टूबर को केवल दूसरे फेरे में चलेगी ट्रेन, 17 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन होंगे दोनों फेरे

CBN36 बिलासपुर। जांजगीर-नैला में आयोजित नवरात्रि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष पहल की है। मेले के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर–चांपा–बिलासपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 16 से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। यह ट्रेन निर्धारित अवधि में बिलासपुर और चांपा के बीच प्रतिदिन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों के लिए संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, मेला स्पेशल ट्रेन को जयरामनगर, अकलतरा और जांजगीर-नैला स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी मेले में आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

ऐसा रहेगा ट्रेन का समय

पहला फेरा: बिलासपुर से चांपा

बिलासपुर स्टेशन से ट्रेन शाम 5:45 बजे रवाना होगी। यह जयरामनगर स्टेशन पर शाम 6:05 बजे पहुंचेगी और 6:07 बजे रवाना होगी। इसके बाद अकलतरा में शाम 6:23 बजे आगमन और 6:25 बजे प्रस्थान होगा। जांजगीर-नैला स्टेशन पर शाम 6:45 बजे पहुंचकर 6:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद शाम 7:10 बजे चांपा स्टेशन पहुंचेगी।

पहला फेरा: चांपा से बिलासपुर

चांपा स्टेशन से ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी। यह जांजगीर-नैला स्टेशन पर शाम 7:45 बजे पहुंचेगी और 7:50 बजे रवाना होगी। अकलतरा में रात 8:08 बजे आगमन और 8:10 बजे प्रस्थान होगा। जयरामनगर स्टेशन पर रात 8:25 बजे पहुंचकर 8:27 बजे रवाना होगी। अंततः रात 8:50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

दूसरा फेरा: बिलासपुर से चांपा

दूसरे फेरे में ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से रात 9:05 बजे रवाना होगी। जयरामनगर स्टेशन पर रात 9:25 बजे आगमन और 9:27 बजे प्रस्थान होगा। अकलतरा में रात 9:42 बजे पहुंचकर 9:44 बजे रवाना होगी। जांजगीर-नैला स्टेशन पर रात 9:58 बजे आगमन और रात 10 बजे प्रस्थान के बाद ट्रेन रात 10:15 बजे चांपा पहुंचेगी।

दूसरा फेरा: चांपा से बिलासपुर

चांपा स्टेशन से ट्रेन रात 10:30 बजे रवाना होगी। जांजगीर-नैला स्टेशन पर रात 10:45 बजे पहुंचकर 10:50 बजे रवाना होगी। अकलतरा में रात 11:08 बजे आगमन और 11:10 बजे प्रस्थान होगा। जयरामनगर स्टेशन पर रात 11:25 बजे पहुंचकर 11:27 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 11:50 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।

16 को केवल दूसरे फेरे में चलेगी ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 16 अक्टूबर को मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन केवल दूसरे फेरे के लिए किया जाएगा। वहीं, 17 से 20 अक्टूबर 2026 तक ट्रेन दोनों फेरों में संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नवरात्रि मेले में आने-जाने के लिए इस विशेष रेल सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS