Explore

Search

September 1, 2026 8:33 am

ऑपरेशन प्रहार: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 48 लाख की अवैध कबाड़ जब्त

रायगढ़, 17 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में करीब 79 टन स्क्रैप कबाड़, दो ट्रक और एक माजदा वाहन जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है।

एसएसपी के निर्देश पर पूंजीपथरा और जूटमिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों को पकड़ा, जिनमें बड़ी मात्रा में स्क्रैप कबाड़ का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान तीनों वाहनों के चालक कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने चोरी की संपत्ति होने के संदेह में वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन और स्क्रैप जब्त कर लिया।

सुशांतों बेनर्जी डीएसपी रायगढ़ ने बताया कि पूंजीपथरा पुलिस ने 15 जुलाई को तमनार चौक में माजदा वाहन से लगभग 3.39 टन स्क्रैप बरामद किया, जबकि जूटमिल पुलिस ने 16 जुलाई को दो अलग-अलग ट्रकों से क्रमशः करीब 40.63 टन और 35.41 टन स्क्रैप जब्त किया। दोनों मामलों में चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ का परिवहन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कबाड़ की खरीद-बिक्री और परिवहन से जुड़े पूरे नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है तथा वास्तविक स्वामित्व और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS