Explore

Search

September 3, 2026 10:30 am

महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं समावेशी विश्वविद्यालय पर शुक्रवार को होगा विशिष्ट व्याख्यान

वर्धा, 16 जुलाई 2026। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी विद्यार्थियों के कल्याण तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण संबंधी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से ‘महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं समावेशी विश्वविद्यालय : चुनौतियाँ एवं समाधान’ विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन शुक्रवार, 17 जुलाई को किया जाएगा।

विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे गालिब सभागार में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा करेंगी।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता यूजीसी स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्ष एवं बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, खानपुर (हरियाणा) की पूर्व कुलपति प्रो. सुषमा यादव होंगी। वे महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं समावेशी शैक्षणिक वातावरण के निर्माण से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर अपने विचार रखेंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS