Explore

Search

August 29, 2026 11:07 am

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की अश्लील तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना पुलिस ने महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी तस्वीरों को एडिट कर अश्लील रूप में सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन में टीम गठित की गई। जांच के दौरान आरोपी सुखसागर कुर्रे (24 वर्ष), निवासी हरदीविशाल, थाना बलौदा, को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी श्रवण-बधिर है। उससे श्रवण-बधिर विशेषज्ञ की सहायता से सांकेतिक भाषा में पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब के जरिए इंस्टाग्राम चलाना सीखा और महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसकी तस्वीरों को एडिट कर अश्लील फोटो तैयार किए, जिन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा एवं एएसआई रामदुलार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS