Explore

Search

August 26, 2026 10:31 am

प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को रेलमंत्री राजभाषा पुरस्कार

बिलासपुर, 10 जुलाई 2026।रेलवे में हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड एवं उससे उच्चतर स्तर के अधिकारियों को रेल मंत्री राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। ये पदक उन उच्च अधिकारियों के प्रदान किये जाते हैं जिनका अपने कार्यक्षेत्र में हिंदी का प्रयोग-प्रसार बढ़ाने में उत्कृष्ट योगदान रहा है और जो अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी में काम करने के लिए प्रेरित करते हैं, साथ ही वे स्वयं भी हिंदी में कार्य करते हैं ।

बिजय कुमार, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा वर्ष 2024 में  मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (विपणन) पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के पद पर रहते हुए राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया गया है । इसके लिए उन्हें रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय द्वारा रेलमंत्री राजभाषा पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्हें नकद पुरस्कार सहित प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा । निश्चय ही यह पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के लिए एक गौरव का विषय है । 

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS