Explore

Search

October 11, 2026 10:59 am

रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 10 केंद्रों की जांच; संचालकों को दी सख्त चेतावनी

रायपुर। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र में आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस दौरान सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर थाना क्षेत्र के 10 स्पा सेंटरों की सघन जांच की गई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एसीपी, थाना प्रभारियों और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। जांच के दौरान स्पा सेंटरों में संचालित गतिविधियों, कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य वैधानिक अभिलेखों का परीक्षण किया गया।

पुलिस ने यह भी जांचा कि स्पा सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप हो रहा है या नहीं तथा कहीं किसी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि तो संचालित नहीं की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान संचालकों को कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, सभी अभिलेख अद्यतन रखने, सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से चालू रखने और शासन के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS