Explore

Search

July 5, 2026 1:11 am

तीजन बाई सम्मान का पोस्टर बिलासपुर प्रेस क्लब में विमोचित.. संघर्षरत महिला कलाकारों को भी मिलेगा सम्मान..

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ की लोककला एवं कलाकारों के सम्मान को समर्पित “माता तीजन बाई सम्मान” के दूसरे संस्करण का पोस्टर बिलासपुर प्रेस क्लब में विमोचित किया गया। इस अवसर पर फिल्म नायिका सोनाली सहारे,तीजन बाई की पोती मिस भावना,लता राही सीनियर कलाकार छत्तीसगढ़ी फिल्म,अलीम बंशी सीनियर छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार तीजन बाई सम्मान समिति अध्यक्ष,के अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह,सहसचिव हरिकिशन गंगवानी,कार्यकारणी सदस्य कैलाश यादव की मौजूदगी में किया गया।

आयोजन समिति के अलीम बंशी ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य प्रदेश की लोककला, विशेष रूप से पंडवानी परंपरा और संघर्षरत कलाकारों को उचित पहचान एवं सम्मान दिलाना है। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष आयोजित समारोह में 40 से अधिक पंडवानी कलाकारों को सम्मानित किया गया था।वहीं, इस वर्ष 30 पंडवानी कलाकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पहली बार छत्तीसगढ़ की उन संघर्षशील महिला कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 14 से 18 फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन अब तक किसी बड़े सम्मान या पुरस्कार से वंचित रही हैं।

समिति के अनुसार, माता तीजन बाई ने स्वयं ऐसी 10 महिला कलाकारों को “माता तीजन बाई सम्मान” प्रदान करने की घोषणा की है। यह सम्मान उनके कला-साधना, संघर्ष और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति योगदान को समर्पित होगा।आयोजनकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक इस सम्मान समारोह की जानकारी पहुंचाना और लोक कलाकारों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।वही माता तीजन बाई सम्मान में नामांकित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म की नायिका कलाकार सोनाली सहारे ने मंच साझा करते हुए अपनी बात को रखते बताया कि यह सम्मान मिलना मेरी लिए गर्व का विषय है।उक्त सम्मान के लिए सूची में मेरा नाम आना बड़े ही सौभाग्य का विषय है।जिनके नाम से सम्मानित किया जा रहा है।वह महान शख्सियत है जिसने पंडवानी को देश विदेश तक पहुंचकर एक मुकाम में पहुंचाने में उनके संघर्ष और उनकी मेहनत का बहुत बड़ा योगदान है।

उन्होंने बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की उन्होंने बताया कि “माता तीजन बाई सम्मान समारोह” का आयोजन रायपुर में किया जाएगा और यह इस आयोजन का दूसरा वर्ष होगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS