Explore

Search

August 24, 2026 12:56 pm

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर हिंदी विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित

वर्धा, 4 जुलाई। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण, आत्मविश्वास, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया तथा युवाओं को अपनी अंतर्निहित शक्ति को पहचानने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवनकाल में थे।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS