Explore

Search

July 3, 2026 3:11 pm

नगर पालिका अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग, साध्वी ने आईजी से लगाई गुहार

बिलासपुर। रतनपुर स्थित चपोरा आश्रम में रहने वाली एक साध्वी ने नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पहले रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कारवाई नहीं होने से नाराज साध्वी आईजी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।   

रतनपुर क्षेत्र के चपोरा आश्रम में रहने वाली साध्वी पद्मनीपुरी राठौर ने बताया कि वे जूना अखाड़ा से जुड़ी हुई हैं। वो  एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। तभी नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप वहां पर आए। उन्होंने साध्वी से दुर्व्यवहार किया। इस दौरान वहां पर अन्य साधु संत भी मौजूद थे। लोगों और संतो के सामने हुई इस घटना की शिकायत साध्वी ने रतनपुर थाने में की। साध्वी ने आरोप लगाया है रतनपुर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। तब उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर साध्वी पद्मनीपुरी आइजी कार्यालय पहुंची। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।

 साध्वी ने कहा कि प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे नगर पालिका अध्यक्ष के हौसले बुलंद है। वह एक आश्रम में कब्जे की कोशिश कर रहा है।  राजनीति से जुड़े लोग अगर आश्रम में कब्जा करेंगे तब संतों को मंदिर छोड़कर सड़क पर उतरना होगा। इस दौरान उनके साथ कई संत मौजूद रहे।समाचार लिखे जाने तक नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS