Explore

Search

June 27, 2026 7:24 pm

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ कोकोनट केफे जंक्शन,अब यात्रियों को मिलेगा ताजा नारियल पानी

बिलासपुर।यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्यवर्धक पेय उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने नई पहल की है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर ‘कोकोनट केफे जंक्शन’ (नारियल पानी स्टॉल) का शुभारंभ किया गया। यहां यात्रियों को ताजा और प्राकृतिक नारियल पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

स्टॉल का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन की उपस्थिति में एक बालिका यात्री के हाथों कराया गया। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे।

शुभारंभ के दौरान यात्रियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि स्टेशन पर नारियल पानी की उपलब्धता से उन्हें यात्रा के दौरान स्वास्थ्यवर्धक और प्राकृतिक पेय का विकल्प मिलेगा, जिससे ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिलेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि नारियल पानी प्राकृतिक ऊर्जा का अच्छा स्रोत है, जिसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम सहित कई आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। यह शरीर में पानी की कमी दूर करने, थकान कम करने और डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक होता है। साथ ही यह कम कैलोरी और वसा रहित पेय होने के कारण सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार की जनहितकारी और नवाचार आधारित सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS