Explore

Search

June 14, 2026 9:30 pm

बिलासपुर में वन्यजीव अपराध रोकथाम पर सेमिनार आयोजित, 150 से अधिक लोगों ने लिया भाग

बिलासपुर, 14 जून। रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा वन्यजीव अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता के उद्देश्य से 13 जून 2026 को एन.ई. इंस्टीट्यूट, बिलासपुर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार का शुभारंभ सुबह करीब 11 बजे हुआ। कार्यक्रम में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी), मध्य क्षेत्र भोपाल के विशेषज्ञ वक्ताओं ने रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस, शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), वाणिज्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को वन्यजीव अपराधों के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

वक्ताओं ने वन्यजीव तस्करी के तौर-तरीकों, तस्करों की कार्यप्रणाली (मोडस ऑपरेंडी), वन्यजीव एवं उनसे जुड़े अवैध उत्पादों की पहचान तथा अपराधों की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न मामलों के उदाहरण भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। सेमिनार में रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस, जीआरपी, वाणिज्य विभाग, टीटीई तथा कुलियों सहित लगभग 150 लोगों ने भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से वन्यजीव अपराधों की पहचान और रोकथाम में संबंधित एजेंसियों की क्षमता बढ़ेगी तथा वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। सेमिनार का समापन दोपहर करीब 2 बजे हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS