Explore

Search

August 2, 2026 11:58 am

बोदरी में रजक समाज के सम्मेलन में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ 14 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। वे जिले के बोदरी में आयोजित कन्नौजिया रजक समाज के सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन पर बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल और सुशांत शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्वागत कार्यक्रम में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, दीपक सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद वे बोदरी में आयोजित कन्नौजिया रजक समाज के सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS