Explore

Search

August 2, 2026 9:39 am

पैसों की मांग के आरोप में प्रधान आरक्षक निलंबित, एसडीओपी को जांच के निर्देश

जांजगीर-चांपा, 14 जून। जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग किए जाने की शिकायत सामने आने के बाद की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी पंतोरा क्षेत्र के एक आवेदक ने प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी पर विवादित भूमि संबंधी मामले में कब्जा दिलाने के एवज में धनराशि की मांग करने का आरोप लगाया था। शिकायत एवं संबंधित जानकारी पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की विस्तृत जांच के लिए प्रदीप कुमार सोरी, एसडीओपी अकलतरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कहा कि विभागीय अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS