Explore

Search

June 12, 2026 2:51 pm

स्कूल-कॉलेज की शुरुआत से पहले छात्राओं की सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का लाइव संवाद 14 जून को

“एडी.डीसीपी डॉ. अर्चना झा 14 जून 2026, रविवार को सुबह 11 बजे इंस्टाग्राम एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से नागरिकों से करेगी संवाद”

रायपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विशेष लाइव संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। “सुरक्षा के नए संकल्प के साथ” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राएं, अभिभावक और आम नागरिक सीधे पुलिस अधिकारियों से जुड़ सकेंगे।

कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Add. DCP) डॉ. अर्चना झा 14 जून 2026, रविवार को सुबह 11 बजे इंस्टाग्राम एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से नागरिकों से संवाद करेंगी। इस दौरान छात्राओं की सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा संबंधी उपायों तथा पुलिस की विभिन्न पहल पर चर्चा की जाएगी।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि लाइव सत्र के दौरान दर्शक कमेंट के माध्यम से अपने सवाल पूछ सकते हैं तथा सुझाव भी दे सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और उनके परिजनों को सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना तथा पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कमिश्नरेट पुलिस लगातार जागरूकता अभियान संचालित कर रही है। इसी कड़ी में यह लाइव सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग सुरक्षा संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त कर सकें।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने छात्राओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से इस लाइव कार्यक्रम से जुड़कर अपने प्रश्न और सुझाव साझा करने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS