Explore

Search

June 8, 2026 6:28 pm

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, प्राथमिकता वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रायपुर, 8 जून 2026। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के सचिवों की बैठक लेकर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि विभागीय योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत मॉनिटरिंग करने और प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से करने को कहा।

बैठक में ई-ऑफिस, ई-अटेंडेंस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, टीबी मुक्त भारत अभियान, सेवा सेतु तथा पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

इसके अलावा मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और कर्मचारी चयन मंडल से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह एवं जेल, विधि एवं विधायी, महिला एवं बाल विकास, वित्त, जनसंपर्क, स्कूल शिक्षा, परिवहन, उच्च शिक्षा, नगरीय प्रशासन, पर्यटन, संस्कृति, कौशल विकास, जल संसाधन तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी शामिल थे।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS