Explore

Search

June 3, 2026 10:43 pm

रायपुर कमिश्नरेट में 60 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पदस्थापना, पुलिस कमिश्नर ने किया मार्गदर्शन

रायपुर, 3 जून। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में नियुक्त 60 नव चयनित प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रशिक्षण एवं पदस्थापना प्रदान की गई। इस अवसर पर आईपीएस डॉ संजीव शुक्ला ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने कहा कि पुलिस विभाग आमजन के विश्वास का प्रतीक है तथा प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है कि वह संवेदनशीलता, निष्पक्षता और पेशेवर दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा महिला, बालक एवं आम नागरिकों के प्रति सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने नव पदस्थ उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा, क्षमता और समर्पण से रायपुर पुलिस की कार्यसंस्कृति को और अधिक सशक्त बनाएंगे। ब्रीफिंग के उपरांत सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षक अपने-अपने निर्धारित थाना क्षेत्रों में प्रशिक्षण हेतु रवाना हुए।

सभी नव चयनित उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन नियुक्तियों से थाना स्तर पर पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी तथा नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में अमित तुकाराम कांबले उमेश गुप्ता संदीप पटेल डॉ अर्चना झा तारकेश्वर पटेल राहुल शर्मा आकाश मरकाम निलेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS