Explore

Search

May 28, 2026 7:46 pm

विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर किया अभिवादन

वर्धा, 28 मई 2026। महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं साहित्यकार विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में श्रद्धापूर्वक अभिवादन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार, कुलानुशासक डॉ. राकेश मिश्र, दर्शन एवं संस्कृति विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जयंत उपाध्यक्ष, शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. योगेन्द्र बाबू, भाषा विद्यापीठ के सहायक प्रोफेसर डॉ. रवि कुमार, सावित्रीबाई फुले छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. मीरा निचले, सहायक कुलसचिव विनोद वैद्य, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रकाश नारायण त्रिपाठी, परिसर विकास विभाग के प्रभारी के.के. त्रिपाठी तथा जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे सहित विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विनायक दामोदर सावरकर के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS