Explore

Search

October 13, 2026 10:12 am

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 मई को पहुंचेंगे रायपुर, 18 मई को करेंगे डायल-112 सेवा विस्तार का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की भी सौगात…

रायपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री 17 मई को रायपुर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि 18 मई की सुबह रायपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में डायल-112 सेवा के विस्तार का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद यह सुविधा प्रदेश के सभी 33 जिलों में लागू हो जाएगी। अभी तक यह सेवा केवल 16 जिलों में संचालित थी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि डायल-112 सेवा के विस्तार के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 450 वाहन तैनात किए जाएंगे। इससे आम नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी और पुलिस व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी सुविधा बताया।

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की भी सौगात…

उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद सभी 33 जिलों में फोरेंसिक लैब की स्थापना आवश्यक हो गई थी। जिन मामलों में सात वर्ष से अधिक की सजा का प्रावधान है, उनमें वैज्ञानिक जांच के लिए फोरेंसिक जांच अनिवार्य की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए 18 मई को प्रदेश के सभी जिलों में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाइल फोरेंसिक लैब उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पुलिस जांच कार्य में तेजी और पारदर्शिता आएगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैंपों को सुविधा केंद्रों में बदलने की पहल की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही वे बस्तर संभाग में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS