Explore

Search

May 2, 2026 9:03 pm

नया माल गोदाम में मजदूर दिवस पर श्रमिक एकता का संकल्प

बिलासपुर। रेलवे परिक्षेत्र के नया माल गोदाम में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रेलवे कामगार मजदूर यूनियन एवं ट्रक मालिक संघ द्वारा संयुक्त रूप से सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दोनों संगठनों के संरक्षक अभयनारायण राय (पूर्व उपाध्यक्ष, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण) रहे, जबकि अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष शत्रुहन रात्रे ने की। विशिष्ट अतिथियों में महेश दुबे, महेंद्र सिंह छाबरा, अजय अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विशाल मरावी तथा संगठन के महासचिव उबारन कुर्रे शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मई दिवस के समर्थन में नारे लगाकर की गई। अतिथियों का स्वागत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पहार से किया गया। स्वागत उद्बोधन उबारन कुर्रे ने दिया, जबकि संगठन की गतिविधियों पर दोनों संगठनों के अध्यक्ष शत्रुहन रात्रे ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को महेश दुबे, महेंद्र सिंह छाबरा और अजय अग्रवाल ने भी संबोधित किया। संचालन शेख मकसूद हसन ने किया तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि अभयनारायण राय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का संदेश—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—मजदूरों के लिए आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि इसी संघर्ष के चलते मजदूरों को कार्य के निर्धारित घंटे, उचित पारिश्रमिक और श्रम कानूनों के अधिकार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बिलासपुर रेलवे जोन की आय में माल ढुलाई का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसमें हमालों और ट्रांसपोर्टरों की अहम भूमिका है।

इस अवसर पर महेश दुबे ने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन हर परिस्थिति में श्रमिकों के साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में आशुतोष शर्मा, विनोद रात्रे, हरविंदर सिंह, राजू धनवा, बलविंदर सिंह, सहनवाज खान, मोहम्मद शेख, हुसैन, गौतम तिवारी, मकसूद हसन, मोहम्मद कादिर खान, गुलाम मोहम्मद, विनोद गुप्ता, अशोक बत्रा, जशपाल राणा सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर, खलासी एवं मजदूर उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS