Explore

Search

May 2, 2026 2:53 pm

रानीगांव में अखंड नवधा रामायण का आयोजन, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा श्री राम भारत के प्राण

बिलासपुर।बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित ग्राम रानीगांव में आयोजित अखंड नवधा रामायण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मार्गदर्शक जिला पंचायत सदस्य क्रमांक-3 शामिल हुए।

अपने संबोधन में श्रीवास ने कहा कि भगवान श्री राम केवल आस्था के विषय नहीं हैं, बल्कि भारत की संस्कृति में गहराई से व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम भारत के प्राण हैं और भारतीयों, विशेषकर छत्तीसगढ़ियों का कोई भी कार्य राम के नाम के बिना पूर्ण नहीं माना जाता।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा त्रिलोक श्रीवास का रानीगांव आगमन पर आतिशबाजी और पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया। नवधा रामायण आयोजन समिति ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी रामअवतार गहवई, दीपचंद गहवई, राधेश्याम तंबोली, राघवेंद्र गहवई, भागवत कोरी, सरपंच श्रीमती दिव्या कोरी, श्रवण तंबोली, रेवाराम, इंद्रमणि देवांगन, उमाशंकर देवांगन, अमित गहवाई, जयप्रकाश गहवई, डॉक्टर गहवई, महावीर श्रीवास सहित सैकड़ों मानस प्रेमी एवं श्रोता उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS