Explore

Search

April 22, 2026 1:30 am

जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदा को मिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का चार्टर, अब विद्यालय में विधिवत संचालित होंगी गतिविधियां

बलौदा-जांजगीर-चांपा।क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल, बलौदा ने अपनी उपलब्धियों में एक और नया अध्याय जोड़ लिया है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा विद्यालय को संबद्धता प्रदान करते हुए संस्था का ‘चार्टर’ जारी कर दिया गया है। इस आधिकारिक मान्यता के बाद अब विद्यालय में स्काउट्स और गाइड्स की गतिविधियां विधिवत रूप से संचालित हो सकेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, इस चार्टर के प्राप्त होने से अब स्कूल में कक्षा तीसरी से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए कब, बुलबुल, स्काउट और गाइड दल का गठन अनिवार्य रूप से किया जा सकेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास, शारीरिक, मानसिक व नैतिक अनुशासन के साथ-साथ सामुदायिक सेवा की भावना जागृत की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संस्था प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव एवं राज्य मुख्य आयुक्त श्री इन्द्र जीत सिंह खालसा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। साथ ही जिला मुख्य आयुक्त श्री हितेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुक्त स्काउट अशोक सिन्हा, जिला सचिव दीपक कुमार यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी, जिला संगठन आयुक्त गाइड कु. श्वेता जायसवाल डीटीसी पूरन लाल पटेल एवं श्रीमती धनमत महंत के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है।इस उपलब्धि से विद्यालय के छात्र-छात्राओं और पालकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS