Explore

Search

September 11, 2026 12:24 am

बिलासपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 20 किलो गांजा के साथ 3 युवक गिरफ्तार

“सीएसपी कोतवाली आईपीएस गगन कुमार का कहना है कि मामले में एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है”

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन युवक ज्वाली नाला क्षेत्र में ऑटो से उतरकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस गगन कुमार के निर्देशन में की गई।

रेड के दौरान तीनों संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास रखे अलग-अलग बैग से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य कुचबदिया (21 वर्ष) निवासी सागर, पंकज कुचबदिया (21 वर्ष) निवासी भोपाल तथा कोहिनूर कुचबदिया (19 वर्ष) निवासी दमोह शामिल हैं।

तलाशी के दौरान आदित्य और पंकज

पास से 7-7 किलोग्राम तथा कोहिनूर के पास से 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। कुल जब्त गांजे की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 257/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS