Explore

Search

April 19, 2026 12:14 am

एनसीसी कैडेट्स ने ड्रिल व शूटिंग प्रतियोगिता में दिखाया दमखम,आईजी रेंज गर्ग रहे मुख्य अतिथि

“मुख्य अतिथि आईजी रेंज रामगोपाल गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं,उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं”

बिलासपुर। 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शहर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर होशियार सिंह स्मृति मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 8 महाविद्यालयों और 13 विद्यालयों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लोकेश देव तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत की प्रमुख भूमिका रही। मुख्य अतिथि आईजी बिलासपुर रेंज आईपीएस रामगोपाल गर्ग रहे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि आईजी रेंज रामगोपाल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

जेडी-जेडब्ल्यू वर्ग: प्रथम- कैडेट प्राची यादव एमएलबी स्कूल द्वितीय कैडेट निकिता कटारिया (स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी

एसडी-एसडब्ल्यू वर्ग: प्रथम- कैडेट हर्ष सिंह सीएमडी कॉलेज द्वितीय- कैडेट मोहित तिवारी जे.पी. वर्मा कॉलेज

ड्रिल प्रतियोगिता टीम

जेडी-जेडब्ल्यू वर्ग: प्रथम- एमएलबी बिलासपुर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, द्वितीय- जैन इंटरनेशनल स्कूल, तृतीय- स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी

एसडी-एसडब्ल्यू वर्ग: प्रथम- सीएमडी कॉलेज 

द्वितीय- बिलासा गर्ल्स कॉलेज, तृतीय- गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, कोनी

फायरिंग प्रतियोगिता व्यक्तिगत

जेडी-जेडब्ल्यू वर्ग: प्रथम- कैडेट आदर्श सिंह देव, द्वितीय- कैडेट अंशी गुप्ता एवं कैडेट केला ऋषेंद्र

एसडी-एसडब्ल्यू वर्ग: प्रथम- कैडेट अलवीरा नाज, द्वितीय- कैडेट अंश सोनी

फायरिंग प्रतियोगिता टीम

प्रथम- जैन इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय- रेलवे क्रमांक 2 विद्यालय

विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कैप्टन आशीष शर्मा, कैप्टन नवीन सिरसवार, बटालियन के एएनओ, पीआई स्टाफ एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का योगदान रहा। कार्यक्रम समापन एनसीसी गीत और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS