Explore

Search

April 18, 2026 3:55 am

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर 1 करोड़ 22 लाख का गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन की कार्रवाई 

बिलासपुर, 17 अप्रैल 2026। थाना रतनपुर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 245 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा वाहन कीमत करीब 8 लाख रुपये भी जप्त किया गया है। कुल जब्ती की कीमत 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

रतनपुर थाना प्रभारी आईपीएस अंशिका जैन के अनुसार 17 अप्रैल को सूचना मिली थी कि मारुति अर्टिगा क्रमांक CG 04QD 7255 में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा कटघोरा से मरवाही मार्ग के जरिए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। थाना प्रभारी द्वारा इसकी सूचना एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह को दी गई उनके निर्देश पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी की।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे स्थित नवापारा चौक, भेडी मुंडा के पास संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।वाहन चालक अमित कुमार केवट 33 वर्ष निवासी भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल मध्यप्रदेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS