Explore

Search

April 17, 2026 11:29 pm

एसएसपी रजनेश सिंह ने दिया जनरल परेड में सख्ती का संदेश: बीट मजबूत करें, ट्रैफिक उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ । बिलासपुर जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी व परिणाममूलक बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।

शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बीट व्यवस्था को मजबूत किया जाए और आम जनता को पुलिस की सक्रियता हर क्षेत्र में दिखाई दे।

एसएसपी ने दो टूक कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क पर अनुशासन कायम रहे।

बैठक में 14 अप्रैल से शुरू हो रहे अग्नि शमन सेवा सप्ताह को लेकर भी रणनीति तय की गई। इस दौरान जिलेभर में अग्निशमन विभाग द्वारा प्रदर्शनी, मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। एसएसपी ने कहा कि आगजनी की घटनाओं में पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंचती है, इसलिए पुलिसकर्मियों को भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय हालात को नियंत्रित करना चाहिए और अग्निशमन दल के पहुंचने तक प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की आगठोस (A), तरल (B), गैस (C) एवं विद्युत आग को बुझाने के तरीकों और उपयुक्त अग्निशमन उपकरणों जैसे ड्राई केमिकल पाउडर डीसीपी CO₂ और फोम के उपयोग की जानकारी दी गई। घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने के व्यावहारिक उपायों का भी अभ्यास कराया गया।पुलिस बल को आग के विभिन्न प्रकार, ज्वलनशील पदार्थों और उन्हें बुझाने की तकनीकों की भी जानकारी दी गई।

एसएसपी सिंह ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्यालय, घर और वाहनों में एबीसी प्रकार के अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखें और आम नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक करें। आगामी दिनों में रिवर व्यू, व्यावसायिक परिसरों, स्कूल और कॉलेजों में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन पुलिस उप महानिरीक्षक होमगार्ड लक्ष्मी प्रसाद वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण में डिविजनल कमांडेंट नरसिंग नेताम, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांकुर नाथ, स्टेशन फायर ऑफिसर वेदनारायण सेन सहित उनकी टीम ने सहभागिता निभाई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, रामगोपाल करियारे, डीएसपी यातायात शिवचरण परिहार, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह, एसडीपीओ कोटा नूपुर उपाध्याय सहित थाना-चौकी प्रभारियों और कुल 188 अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS