Explore

Search

September 5, 2026 6:14 pm

मुख्यमंत्री की कड़ी चेतावनी:निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यदि किसी निजी स्कूल के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होती है और जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि इस प्रकार के मामलों पर सतत निगरानी रखी जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव डालना या अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन और नियमों का पालन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों के हित सुरक्षित रह सकें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS