Explore

Search

August 25, 2026 12:41 am

थाना डीडी नगर क्षेत्र में 5 चोरी की घटनाओं का खुलासा, 4 आरोपियों सहित नाबालिग भी पकड़े गए

रायपुर। थाना डीडी नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में हुई कुल 5 चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 2 आरोपियों और 2 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के चोरी गए सामान भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने इस मामले में कबीर ध्रुव (26 वर्ष), निवासी त्रिमूर्ति चौक चंगोराभाठा तथा सलीम मरई (19 वर्ष), निवासी अयोध्या नगर मटकोड़वा पारा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नाबालिग अपचारी बालकों को भी पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल लगभग 2.80 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है, जिसमें 4 मोबाइल फोन, मंदिर की दानपेटी, डीजे व साउंड सिस्टम के उपकरण, लाउडस्पीकर यूनिट, एम्प्लीफायर, गैस सिलेंडर, कूलर, प्लास्टिक कुर्सियां, टूल्लू पंप और नगद राशि शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच चंगोराभाठा एवं अयोध्या नगर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इनमें डीजे उपकरण, मंदिर की दानपेटी, मोबाइल फोन, नकदी और निर्माणाधीन मकानों से उपकरण चोरी किए गए थे। पुलिस ने सभी मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम ने मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने सभी घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।

मुख्य आरोपी कबीर ध्रुव के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट एवं चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों का विशेष योगदान रहा।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण का दावा किया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS