Explore

Search

March 25, 2026 3:59 pm

संकेत साहित्य समिति बिलासपुर इकाई द्वारा  काव्य गोष्ठी एवं जन्मोत्सव का आयोजन

छत्तीसगढ़।संकेत साहित्य समिति ,बिलासपुर इकाई द्वारा  मार्च माह में जन्मे साहित्यकारों का जन्मोत्सव एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश खरे ” राकेश ” के आवास , राजकिशोर नगर में किया गया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.जी. डी. पटेल “पुष्कर ने की। “मुख्य आतिथि रहे हैदराबाद से पधारे एवं सत्य प्रसन्न तथा विशिष्ट अतिथि रहे अमृत पाठक तथा विजय राठौर ।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजा- अर्चना व  सरस्वती वंदना के साथ संपन्न हुई ।कार्यक्रम के प्रथम  चरण में अतिथियों का स्वागत सत्कार के पश्चात अतिथियों के कर कमलों से  श्रीमती अनुसुइया श्रीवास -कोरबा ,  विजय राठौर- जांजगीर , विनय कुमार पाठक- बिलासपुर एवं श्रीमती रश्मि अग्रवाल- बिलासपुर का सम्मान प्रतीक चिन्ह,शाल पुष्प गुच्छ एवं जन्मोत्सव सम्मान पत्र से किया गया ।अध्यक्ष राकेश खरे द्वारा संकेत साहित्य समिति के प्रयास व साहित्यकारों के जन्मोत्सव पर प्रकाश डालते हुए समाज को सुसंस्कृति, चेतना स्पंदन एवं नव गति  देने में साहित्यकारों की लेखनी की भूरी-भरी प्रशंसा की गई।कार्यक्रम के प्रथम चरण का संचालन राकेश खरे “राकेश” द्वारा एवं द्वितीय चरण का सफल संचालन नरेंद्र कुमार शुक्ल ‘अविचल “द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम को उच्चतम शिखर पर पहुंचाने में  विजय राठोर,सत्य प्रसन्न, डा डी जी पटेल, के के पाठक,अमृत लाल पाठक ,  बलराम राठौर ,बुधराम यादव  , विजय तिवारी  ,दिनेश रोहित चतुर्वेदी,श्रीमती अनुसुइया श्रीवास, श्रीमती सीता देवी तिवारी,श्रीमती रश्मि अग्रवाल, विनय कुमार पाठक, श्रीमती वन्दना खरे, नरेन्द्र कुमार शुक्ल “अविचल “, राकेश खरे ‘राकेश ” का काव्यमय योगदान रहा।

मुख्य अतिथि के उद्वोधन एवं  राकेश खरे ‘राकेश ” के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS