Explore

Search

June 24, 2026 4:03 am

पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी बने आईएएस रवि मित्तल, चार साल का होगा कार्यकाल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष का होगा या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी का पद अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पद पर तैनात अधिकारी विभिन्न मंत्रालयों के बीच नीतिगत समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

रवि मित्तल वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे जशपुर जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS