Explore

Search

March 19, 2026 2:53 am

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पर सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित

वर्धा, 18 मार्च 2026। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा 16 मार्च को प्रथम स्वाधीनता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यार्थी वैभव दीक्षित एवं जान्हवी मिश्रा ने किया, जबकि संचालन वैभव दीक्षित और अंकित शर्मा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें भरतनाट्यम नृत्य और रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित समूह नृत्य विशेष आकर्षण रहे। साथ ही सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रसिद्ध कविता को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया गया तथा कविता पाठ भी किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात लेखक, विचारक एवं ‘मणिकर्णिका’ पुस्तक के लेखक डॉ. उपेंद्र विनायक सहस्रबुद्धे ने संबोधित करते हुए रानी लक्ष्मीबाई के प्रबंधन कौशल, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की दक्षता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र पी. गादेवार तथा प्रबंधन विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. गोपाल कृष्ण ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिंदी साहित्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार ने भी रानी लक्ष्मीबाई के जीवन संघर्ष और प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को अत्यंत प्रभावित किया। अंत में प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र तु. बोरकर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS