Explore

Search

April 27, 2026 12:50 am

एसएसपी की मौजूदगी में एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण, उच्च स्तरीय समिति के सदस्य रहे मौजूद

बिलासपुर, 12 मार्च।जिलों में एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की देखरेख में बिलासपुर में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस उप महानिरीक्षक तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अध्यक्षता में 11 मार्च 2026 को यह कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त कुल 67 प्रकरणों के मादक पदार्थों को सूचीबद्ध कर नष्ट किया गया।

समिति की उपस्थिति में कुल 757.603 किलोग्राम गांजा, 16.6 ग्राम एमडीएमए, 12,164 टेबलेट-कैप्सूल, 8,818 इंजेक्शन एम्पुल तथा 6,468 सिरप को विधिवत नष्ट किया गया।

नष्टीकरण की कार्रवाई जीके के सुधा बायो पॉवर प्राइवेट  लिमिटेड मोहतराई स्थित भट्ठी फर्नेस में जलाकर तथा रोलर के माध्यम से नष्ट कर पूरी की गई।

इस अवसर पर समिति के सदस्य एएसपी सिटी पंकज़  पटेल सहायक आबकारी आयुक्त नवनीत तिवारी , क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी तथा पंचगण भी उपस्थित रहे।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से नष्टीकरण सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है, जिससे अवैध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS