Explore

Search

September 5, 2026 4:53 pm

कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने किया रायपुर में नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ अब सिविल लाइन C-3 से होगा संचालन

रायपुर, 5 मार्च।रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के करकमलों से गुरुवार को नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही अब पुलिस कमिश्नरेट के समस्त प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्य सिविल लाइन C-3 स्थित नए कमिश्नरेट कार्यालय से संचालित किए जाएंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कामले, डीसीपी नार्थ मयंक गुर्जर, डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता, डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला तथा डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने नए कार्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नए कार्यालय के प्रारंभ होने से कमिश्नरेट के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुविधा तथा समन्वय सुनिश्चित होगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS