Explore

Search

April 20, 2026 8:12 am

महान विभूतियों को नमन कर राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा को दी शुभकामनाएँ

रायपुर। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के स्मृति मंदिर में छत्तीसगढ़ महतारी सहित राष्ट्र एवं संगठन के महान पथप्रदर्शकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इसके बाद श्री साहू छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने विश्वास जताया कि लक्ष्मी वर्मा अपने अनुभव और जनसेवा के संकल्प के साथ संसद के उच्च सदन में छत्तीसगढ़ की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाएँगी और प्रदेश के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाएँगी।

श्री साहू ने कहा कि अंत्योदय, सुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS