Explore

Search

September 5, 2026 4:52 pm

भिलाई में पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में मनाई गई पुलिस होली,अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाया रंग-गुलाल

दुर्ग भिलाई। दुर्ग जिले के सेक्टर-06 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उल्लासपूर्वक ‘पुलिस होली’ मनाई गई। कार्यक्रम में संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस बल के बीच समन्वय, सकारात्मक कार्य वातावरण और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है।

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न थाना एवं इकाइयों के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और आपसी सद्भाव का माहौल देखने को मिला।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि होली पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS