Explore

Search

June 25, 2026 5:44 pm

पुलिस को देखते ही भागा युवक, पीछा कर दबोचा,बटनदार चाकू बरामद

बिलासपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत  पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मंगला दीनदयाल कॉलोनी एवं सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास परिसर में आकस्मिक जांच के दौरान एक युवक के पास से बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है ।

एएसपी सिटी पंकज पटेल से मिली जानकारी के अनुसार होली के मद्देनजर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह नेतृत्व में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर अचानक दिशा बदलते हुए भागने का प्रयास किया। युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।पकड़े जाने के बाद पुलिस द्वारा उसकी विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। 

इस कार्रवाई में एएसपी पंकज पटेल एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।एएसपी पटेल का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की आकस्मिक चेकिंग आगे भी निरंतर जारी रहेगी।इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट कार्य बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान तेज किए जाएंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS