दुर्ग, 01 मार्च 2026। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला दुर्ग में विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत गुंडा, निगरानी बदमाश एवं स्थायी वारंटियों की सतत जांच, फरार आरोपियों की पतासाजी तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।

विशेष अभियान के दौरान आपराधिक प्रकरणों की उत्कृष्ट विवेचना, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट तामील करने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 69 अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-06 भिलाई में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए अधिकारियों में 01 निरीक्षक, 02 उप निरीक्षक, 09 सहायक उप निरीक्षक, 07 प्रधान आरक्षक, 41 आरक्षक तथा 09 महिला आरक्षक शामिल हैं।

अभियान के परिणामस्वरूप न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में गति आई है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग एवं निगरानी के माध्यम से शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व के अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
प्रधान संपादक


